आज दिनांक 10/10/2026 को होली मदर्स एकेडमी फुलवार में शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सहोदया स्कूल परिसर धनबाद द्वारा एक दिवसीय “इन हाउस ट्रेनिंग” के तहत किया गया।
यह प्रशिक्षण सीबीएसई के प्रशिक्षक नवीन चक्रवर्ती के द्वारा दिया गया। इस कार्यशाला का विषय—“21वीं सदी की चुनौतियों के लिए नवीन शिक्षण रणनीतियाँ” था। जिसमें विद्यालय की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन विजया राय, प्राचार्य पवित्र आचार्य, उपप्राचार्य हरिगोपाल दसोंधी, एस टी एन सी शिक्षक सौमिक बनर्जी एवं शिक्षक – शिक्षिकाओ ने भाग लिया ।