हिंदी दिवस एवं गणेश-चतुर्थी समारोह का आयोजन !

0 Comments

आज दिनांक 14.09.2026 को होली मदर्स एकेडमी में ‘हिंदी-दिवस’ तथा ‘गणेश-चतुर्थी’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में सुबह की “प्रार्थना सभा” हिंदी में कराई गई। बच्चों ने भाषण, कविता एवं सामान्य ज्ञान के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके बाद भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर छोटे-छोटे नन्हें बच्चों ने मोदक तथा पेटिंग बनाई,गणेश जी की झांकी निकाली गई जो बड़ा ही मनमोहक था।

इस अवसर पर प्राचार्य पवित्र आचार्य, उपप्राचार्य हरि गोपाल दसोंधी ने सभी बच्चों (विद्यार्थियों) को बधाइयाँ दीं तथा भगवान गणेश के आदर्शों से सीख लेकर ज्ञान, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश दिया। हिंदी भाषा के प्रति समर्पित होने तथा उसे बढ़ावा देने का प्रण भी बच्चों ने लिया।

Categories: